28 Mar 2024, 16:58:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आम आदमी को ये बड़ी खुशखबरी देने वाली है मोदी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:03PM | Updated Date: Jan 13 2020 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल की कीमतों से परेशान आम आदमी को शायद जल्द राहत मिल सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव से तेल की कीमतों को लेकर पैनिक होने की जरूरत नही है। धर्मेंद्र प्रधान ने CII द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने वेट एंड वॉच का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार तेल कीमतों पर अपनी नजर बनाए हुए है और अगर जरूरत पड़ती है तो दुनिया के और देशों से कच्चा तेल खरीदा जाएगा।
 
प्रधान में ने अपने बयान में कहा कि खाड़ी देशों में स्थिति बेहद नाजुक है। सरकार अपनी तरफ से बेहतर स्थिति बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब यह कम हो रही है। सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि कीमतें ज्यादा न बढ़े।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »