29 Mar 2024, 02:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह छोड़ेंगे BJP अध्यक्ष का पद, प्रेसीडेंट बन सकते हैं जेपी नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 10:30AM | Updated Date: Jan 12 2020 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के अगले फुल टाइम अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। खबर है कि फरवरी महीने में बीजेपी को 11वां अध्यक्ष मिल जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जे पी नड्डा की ताजपोशी 19 फरवरी को होगी। माना जा रहा है कि 19 फरवरी तक बीजेपी के 80 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव पूरे हो जाएंगे और उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

जेपी नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। फिलहाल बीजेपी में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। बीजेपी के संविधान के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये थे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »