24 Apr 2024, 00:38:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM हेमंत सोरेन ने मोदी से इस महत्‍वपूर्ण चर्चा पर की बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 12:57AM | Updated Date: Jan 12 2020 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की फोटो जारी करते हुए लिखा है कि सोरेन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। सोरेन झारखंड में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सोरेन की यहां कई केन्द्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिलने की संभावना है। वह केन्द्रीय मंत्रियों के साथ राज्य में विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता के बारे में बातचीत करेंगे। राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में चर्चा के लिए वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »