19 Apr 2024, 16:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो कुली मारे गए, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 5:24PM | Updated Date: Jan 10 2020 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से शुक्रवार को की गई अकारण गोलीबारी में सेना के दो कुली मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के  पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें सेना के कईं कुली घायल हो गए थे। इन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो कुलियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं। इससे पहले तीन जनवरी को राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक अधिकारी और चार जवान घायल हो गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »