26 Apr 2024, 04:07:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JNU के कुलपति को पद से हटा देना चाहिए : मुरली मनोहर जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 11:37AM | Updated Date: Jan 10 2020 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार को पद से हटाए जाने की मांग का समर्थन किया है। जोशी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि मानव संसाधन मंत्रालय ने कुलपति को फीस वृद्धि विवाद को सुलझाने के लिए कोई कारगर उपाय करने के लिए दो बार कहा था। साथ ही उन्हें सलाह दी गई थी कि वह विश्वविद्यालय के छात्रों और अध्यापकों के साथ मिलकर मसले का हल निकाले। मंत्रालय के इस परामर्श पर कुलपति ने विवाद सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया।
 
वरिष्ठ नेता ने कुलपति के रवैये को निंदनीय बताते हुए कहा कि उनकी राय में जगदीश कुमार को पद पर रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मानव संसाधन मंत्री रहे थे। वरिष्ठ नेता ने कहा कि जेएनयू के वाइस चांसलर विश्वविद्यालय में शांति बनाए रखने में नाकाम साबित हुए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने कहा कि जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाना समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि शुल्क लागू नहीं किए जाने के छात्रों के दावे को लेकर उनका मंत्रालय शुक्रवार को फिर से जेएनयू के कुलपति से बात करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »