29 Mar 2024, 20:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JNU हिंसा को लेकर केजरीवाल ने मोदी पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 12:58AM | Updated Date: Jan 10 2020 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसक घटना को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पुलिस को हिंसा न रोकने के आदेश दिये गये थे। केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है। अगर उन्हें  उच्चाधिकारियों से हिंसा न रोकने के आदेश हों तो वह क्या कर सकती है। यदि वे  आदेश को नहीं मानते तो उन्हें निलंबित कर दिया जाता।
 
उल्लेखनीय है कि  रविवार की शाम नकाबपोश जिनमें पुरुष और महिलाएं भी  शामिल थीं, ने जेएनयू परिसर के भीतर घुसकर हॉस्टलों में तोड़फोड़ की और  कथित रूप से सुनियोजित तरीके से छात्रों को अपना निशाना बनाया। हिंसा की इन  घटनाओं में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष और 30 अन्य छात्र एवं  शिक्षक घायल हो गये थे। जेएनयू हिंसा को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में  आक्रोश फैल गया और छात्र वर्ग, सामाजिक संगठनों तथा कई राजनीतिक दलों ने  इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »