29 Mar 2024, 15:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ सिंह ने जापानी रक्षा मंत्री से बात कर सुरक्षा बढाने पर की चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 12:33AM | Updated Date: Jan 10 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो के साथ आज द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढाने के उपायों पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सिंह ने कोनो के साथ  टेलीफोन पर बात की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने विशेष रूप से भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी फ्रेमवर्क के तहत द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढाने पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। अमेरिका और ईरान के बीच उपजे तनाव तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के मद्देनजर इस बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »