18 Apr 2024, 22:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौत से डरा निर्भया का दरिंदा - फांसी से पहले SC में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 1:10PM | Updated Date: Jan 9 2020 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले के एक दोषी विनय शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन लगाई है। इसके साथ ही उसने अपने खिलाफ जारी हुए डेथ वारंट पर रोक लगाने की अर्जी भी लगाई है। बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को सभी चार दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी पर चढ़ाने का आदेश दिया था।
डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा।
 
इसके लिए 22 जनवरी बुधवार को सुबह 7 बजे का समय तय किया गया है। दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने की बात कही थी। निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि मैं अदालत के फैसले से खुश हूं। दोषियों को 22 जनवरी को 7 बजे फांसी दी जाएगी। इस फैसले से ऐसे अपराध करने वालों लोगों में डर पैदा होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »