20 Apr 2024, 17:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी ने जतायी पीएफ ब्याज दर घटने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:11AM | Updated Date: Jan 8 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भविष्य निधि पर ब्याज दर घटने की आशंका जतायी है। वाड्रा ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब देश में जगह-जगह पर तनाव ज्यादा बढ़ जाए तो समझ लीजिए कि सरकार छुप-छुप कर कोई बड़ा झटका देने वाली है। भारत के कर्मचारियों की मेहनत की कमाई पर ब्याज मिलता है, अब भाजपा सरकार उस पर कैंची चलाने वाली है।

क्या इसी को ‘अच्छे दिन’ कहते हैं?’’ वाड्रा ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी प्रदर्शित की है। इसमें वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएफ की ब्याज दर घटाने की आशंका जतायी है। फिलहाल पीएफ पर ब्याज दर 8.65 प्रतिशत सालाना है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »