18 Apr 2024, 23:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे होगी फांसी, डेथ वारंट हुआ जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 6:20PM | Updated Date: Jan 7 2020 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्भया मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार अहम फैसला लेते हुए इस मामले में दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। फांसी 22 जनवरी को होगी। मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों आरोपियों को फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी कर दिया। जिन आरोपियों को फांसी दी जानी है उनके नाम पवन, विनय, मुकेश और अक्षय हैं। चारों आरोपियों को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी।
 
दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने फांसी देने के आदेश की घोषणा की। मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है। उधर, निर्भया की मां ने दोषियों की फांसी की सजा की तिथि मुकर्रर किए जाने के बाद कहा कि यह आदेश (मौत की सजा पर अमल के लिए) कानून में महिलाओं के विश्वास को बहाल करेगा।
 
फैसला सुनाने से पहले जज ने दोषियों से वीडियो कॉन्‍फेंस के जरिये बात की। जज ने दोषियों से अपनी बात रखने को कहा। दोषी अक्षय ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि उसके बारे में गलत खबरें दी जा रही हैं। उसने कहा, मुझे फंसाया जा रहा है। दोषियों की दलील सुनने के दौरान जज ने कहा, कोर्ट में केवल केस से जुड़े लोग ही रहें। जज ने मीडिया को भी कोर्ट रूम से बाहर जाने को कहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »