29 Mar 2024, 04:42:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया का प्रधानमंत्री मोदी के नारे पर तंज, सबका साथ, सबका विकास कहां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 9:36AM | Updated Date: Dec 15 2019 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में भारत बचाओं रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। सोनिया गांधी ने कहा कि आज अंधेर नगरी, चौपट राजा जैसा माहौल है. आखिर सबका साथ, सबका विकास कहां है। उन्होंने कहा, आप ही बताइए कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि नहीं कि जिस ब्लैक मनी के लिए नोटबंदी की थी, वह बाहर क्यों नहीं आया. युवा नौकरियों के लिए भटक रहे हैं. लगी-लगाई नौकरियां भी जा रही हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि आर्टिकल 370 और नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर वार कर कहा कि ऐसा माहौल हैं कि कभी भी कोई एक्ट हटा दो और कोई भी लगा दो। कभी भी राष्ट्रपति शासन लगाओ और हटा दो। उन्होंने कहा, बिना बहस के कोई भी एक्ट पारित कर दिया जाता. हर दिन संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यह नागरिकता कानून जो लाए हैं, वह भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा,महिलाओं को कितना संघर्ष करना पड़ता है। आज रोजमर्रा की चीजों की कीमत सीमा से बाहर होने की वजह से उनकी नींद हराम हो गई। जिस तरह की बर्बरता और जुल्म आज हो रहे हैं. उन्हें देखकर दिल टूट जा रहा है और सिर शर्म से झुक जाता है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »