16 Apr 2024, 13:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल हुई निर्मला सीतरामण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:54PM | Updated Date: Dec 13 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दुनिया की 100 सबसे ज्यादा ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई है। फोर्ब्स की ओर से जारी लिस्ट में उन्हें 34वां स्थान मिला है। फोर्ब्स ने निर्मला सीतारमण, एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरन मजूमदार शॉ को दुनिया की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं में रखा है। ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की 2019 की फोर्ब्स सूची में जर्मन चांस्लर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं। 
 
आपको बता दें कि पहली बार 23 महिलाओं को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला लिस्ट में शामिल किया गया है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वॉलमार्ट इंटरनेशनल की अध्यक्ष और सीईओ और भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पॉप सिंगर और गीतकार रिहाना का नाम शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »