29 Mar 2024, 02:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी सांसद का दावा - संस्कृत बोलने से नहीं होगी डायबीटीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:02PM | Updated Date: Dec 13 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक पर चर्चा के दौरान गुरुवार को मध्य प्रदेश के सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने कहा कि संस्कृत बोलने से डायबिटीज और कॉलेस्ट्रॉल कम होता है।
 
गणेश सिंह ने गुरुवार को दावा किया है कि संस्कृत बोलने से नर्वस सिस्टम बेहतर होता है और डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। उन्होंने अमेरिका के एक अकादमिक संस्थान के शोध का हवाला दिया है।
 
साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक रिसर्च के अनुसार, अगर कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग संस्कृत में की जाए तो यह अधिक सुगम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दुनिया की 97 प्रतिशत से भी ज्यादा भाषाएं, संस्कृत पर आधारित हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »