29 Mar 2024, 13:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 10:57AM | Updated Date: Dec 13 2019 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मोदी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दिये अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘विनम्र एवं मिलनसार डॉ. हर्षवर्धन जी को उनके जन्मदिन के मौके पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने स्वयं को एक मेहनती और निरंतर काम करने वाले प्रशासक के रूप में प्रतिष्ठित किया है। वह स्वस्थ भारत को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसंबर 1954 को दिल्ली में हुआ था। वह पेशे से नाक ,कान एवं गला रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार (1993-1998) के दौरान स्वास्थ्य मंत्री, कानून मंत्री और शिक्षा मंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों पर कार्य किया। डॉ. हर्षवर्धन  दिल्ली विधानसभा चुनावों में कभी परास्त नहीं हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »