29 Mar 2024, 13:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिश्ते शर्मसार - बेटे ने 3 महीने तक किया मां का रेप, सुनाई दास्तां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 3:41PM | Updated Date: Dec 12 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवक बीते तीन महीने से अपनी ही मां का रेप कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने बुधवार तड़के शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता की लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता एक अस्पताल में काम करती है। एक अधिकारी ने बताया, 'आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है। शिकायत के अनुसार उसने बीते तीन महीने में अपनी मां का कई बार यौन उत्पीड़न किया।
 
अधिकारी ने कहा, 'उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »