19 Apr 2024, 13:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने झारखंड चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान का किया आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 9:08AM | Updated Date: Dec 12 2019 9:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड में विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में 17 सीटों पर हो रहे चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में आज तीसरे चरण का मतदान होगा। सभी मतदाताओं से आज हो रहे चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह करता हूं। मैं विशेषकर अपने युवा मित्रों से मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’  

झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है। बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीट के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »