28 Mar 2024, 16:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार की नीतियों के विरुद्ध 14 दिसम्बर को कांग्रेस की रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 5:09PM | Updated Date: Dec 11 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जनता की भावनाओं के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे लोगों में निराशा है और उनकी भावनाओं को सामने लाने के लिए पार्टी 14 दिसम्बर को यहां रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करेगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग के प्रमुख रणदीपंसिंह सुरजेवाला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि 14 दिसम्बर को होने वाली इस रैली में देश के विभिन्न हिस्सों से आए गरीब, किसान, मजदूर और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इससे पहले पार्टी ने देश के विभिन्न प्रेदशों तथा जिला मुख्यालयों में सरकार की नीतियों के विरुद्ध रैलियां निकाली और प्रदर्शन किया। देश की जनता ने विभिन्न हिस्सों में आयोजित इन रैलियों और प्रदर्शनों में हिस्सा लिया  और सरकार की नीतियों का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब इन रैलियों और विरोध प्रदर्शनों का दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित कर विरोध किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से सरकार को किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। यह रैली इससे पहले 30 नवंबर को आयोजित की जानी थी लेकिन संसद सत्र के शुरू होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »