29 Mar 2024, 17:43:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत- आस्ट्रेलिया के रक्षा तथा विदेश सचिवों के बीच टू प्लस टू डायलाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:02AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया ने रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति प्रकट की है। दोनों देशों के रक्षा और विदेश सचिवों के बीच आज यहां तीसरे टू प्लस टू डायलाग में रक्षा सहयोग को अधिक मजबूत बनाने के प्रति वचनबद्धता प्रकट की गयी। बैठक में  रक्षा सचिव अजय कुमार और विदेश सचिव विजय गोखले ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया। आस्ट्रेलिया का नेतृत्व वहां के  रक्षा सचिव ग्रेग मोरारटी तथा विदेश सचिव सुफ्रांसेस एडामसन ने किया।
 
बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संपर्क के तहत रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी के साथ साथ क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। रक्षा सचिव ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा संपर्क कार्यक्रमों में प्रगति पर संतोष जताया। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग का दायरा बढाते हुए इसे और मजबूत बनाने की वचनबद्धता प्रकट की। टू प्लस टू डायलाग से पहले रक्षा और विदेश मंत्रियों ने अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »