29 Mar 2024, 02:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री बोले - मैं शुद्ध शाकाहारी आदमी हूं, कभी प्याज नहीं चखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 11:30AM | Updated Date: Dec 9 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में प्याज की कीमत आसमान छू रही है। प्याज पर हो रही सियासत के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद अब एक और केंद्रीय मंत्री ने हैरान करने वाला बयान दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने प्याज की बढ़ी कीमतों पर बेतुका बयान दिया है। चौबे ने कहा कि मैं शाकाहारी आदमी हूं। मैंने कभी प्याज नहीं चखा है।
 
जब मैंने कभी प्याज खाया ही नहीं तो मुझे प्याज का रेट क्या मालूम? चौबे गुरुवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा था कि वह ऐसे परिवार से आती है जहां प्याज-लहसुन का ज्यादा मतलब नहीं है। वो इतना प्याज, लहसुन नहीं खाती हैं। जिसकी वजह से प्याज के बढ़ते कीमत से निजी तौर पर उन्हें कोई असर नहीं हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »