20 Apr 2024, 13:39:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अग्निशमन के बाहुर जवान राजेश शुक्ला ने 11 लोगों की जान बचाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:25AM | Updated Date: Dec 9 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अग्निशमन के बाहुदर जवान राजेश शुक्ला ने दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार को आग में घिरी इमारत में सबसे पहले घुसे और 11 लोगों की जान बचाई। इस दौरान उनके पैर में चोटें आईं जिसका वह लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगर वह अपनी बैक अप टीम का इंतजार करते तो शायद हताहतों की संख्या और बढ़ जाती लेकिन इस निर्भीक जवान ने कोई परवाह किए बगैर भीतर छलांग लगा दी और 11 लोगों की जिंदगी बचाई। 

दिल्ली के गृह, स्वास्थ्य और बिजली मंत्री सत्येन्द्र जैन ने राजेश  शुक्ला से अस्पताल में मुलाकात की और उनकी बहादुरी और जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें असली हीरो बताया। उन्होंने राजेश के साहस की तारीफ करते हुए ट्वीट किया ‘‘राजेश शुक्ला वास्तव में हीरो हैं और वह पहले अग्निशमन कर्मचारी थे जो आग लगने की जगह गए थे और 11 लोगों की जिंदगी बचाई। वह अपना काम अंत तक करते रहे और इस दौरान घायल भी हो गए। इस बहादुर हीरों को  सलाम।’’ राजेश मूल रुम से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में गुजरात के  भूकंप में भी  जान पर खेलकर कई लोगों की जान बचायी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »