29 Mar 2024, 02:02:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी-आबे वार्षिक बैठक 15-17 दिसंबर को पूर्वोत्तर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:42AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत-जापान 14वीं वार्षिक शिखर बैठक 15 से 17 दिसंबर के बीच होगी जिसमें शामिल होने के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रीफिंग में बताया कि 14वीं भारत जापान वार्षिक शिखर बैठक 15 से 17 दिसंबर को होगी। बैठक के स्थान के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। सरकारी सूत्रों के हालांकि बताया कि बैठक असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी तथा जापान के प्रधानमंत्री मणिपुर में इम्फाल भी जाएंगे और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद जापानी सैनिकों की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब सरकार प्रधानमंत्री का किसी विदेशी राजनेता के साथ शिखर सम्मेलन का आयोजन पूर्वोत्तर में करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »