19 Apr 2024, 13:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जापान की एसबी एनर्जी गुजरात में गैर परम्परागत ऊर्जा उत्पादन के लिए करेगी करोड़ो का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:35AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। जापान के अग्रणी सॉफ्ट बैंक समूह की कंपनी एसबी एनर्जी गुजरात में गैर परम्परागत ऊर्जास्त्रोत उत्पादन क्षेत्र में ही 4 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 30 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगी। राज्य सरकार की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कोहली ने हाल में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने इस निवेश की घोषणा की है। गुजरात ने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के व्यापक उपयोग से हरित और स्वच्छ पर्यावरणअनुकूल ऊर्जा उत्पादन का रास्ता अपनाया है। इससे प्रभावित होकर एसबी एनर्जी राज्य में इस क्षेत्र में निवेश करेगा। एसबी समूह देश में कुल 11 अरब डॉलर निवेश करेगा जिसमें से चार अरब डॉलर अकेले गुजरात में होगा। 

आगामी वर्षों में गुजरात रिन्युएबल एनर्जी क्षेत्र में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि कर उस स्तर पर पहुंचना चाहता है ताकि अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के साथ ही देश के अन्य राज्यों को भी इस ऊर्जा की आपूर्ति कर सके। गुजरात की रिन्युएबल एनर्जी की स्थापित क्षमता अभी 8885 मेगावाट है। वर्ष 2022 तक इसे 30,000 मेगावाट तक ले जाने के लिए हाईब्रीड पॉलिसी तैयार की गयी है। इस 30 हजार मेगावाट में से 20 हजार मेगावाट का गुजरात में उपयोग किया जाएगा और दस हजार मेगावाट बिजली अन्य राज्यों को गुजरात प्रदान करेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »