16 Apr 2024, 20:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संबंधों तथा भाईचारा को लेकर मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:25AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से शुक्रवार को मुलाकात की। मोदी ने जगन्नाथ को भारी बहुमत से जीतकर दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों तथा भाईचारा को और गहरा एवं मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जगन्नाथ अपनी पत्नी के साथ भारत के निजी दौरे पर आये हैं। जगन्नाथ ने मेट्रो एक्सप्रेस ,ईएनटी अस्पताल, सामाजिक हाउसिंग समेत  विकास की कई परियोजनाओं में सहयोग के  लिए भारत की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों को वास्तिवक लाभ प्राप्त हो रहा है।  उन्होंने कहा कि मॉरीशस का सर्वांग विकास तथा भारत के साथ सहयोग को और मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। जगन्नाथ  ने उम्मीद जताई की उनके इस कार्य में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मोदी ने कहा कि मॉरीशस के प्रति भारत का सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण रवैया बना रहेगा और समय के साथ यह गहरा होगा। दोनों नेता आपसी सहयोग में नयी संभावानाएं  तलाशने और द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार देने पर सहमत हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »