24 Apr 2024, 16:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नित्यानंद के बारे में सभी देशों को सूचना भेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:56AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने भगोड़े संन्यासी नित्यानंद के बारे में दुनिया भर में अपने मिशनों के माध्यम से सभी देशों को जानकारी दे दी है और उसे शरण नहीं देने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि विदेश मंत्रालय के पास इस मामले के दो पहलू हैं। एक पासपोर्ट का मामला है जो अक्टूबर 2008 में बना था और 2018 में खत्म होना था लेकिन विदेश मंत्रालय ने शिकायत मिलने पर मियाद खत्म होने से काफी पहले ही पासपोर्ट रदद् कर दिया था। बाद में जब उसने दोबारा पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की तो पुलिस रिपोर्ट नकारात्मक होने के कारण नहीं जारी किया गया।

कुमार ने कहा कि दूसरा पहलू प्रत्यर्पण का है। विदेश मंत्रालय संबंधित एजेंसियों से अनुरोध प्राप्त होने पर प्रत्यर्पण की कार्यवाही आरंभ करता है और उसे अभी तक ऐसा कोई अनुरोध किसी भी एजेंसी से नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने हाल ही में अपने मिशनों के जरिये दुनिया भर में सभी देशों को अवगत कराया है कि यह व्यक्ति भारत में अदालत द्वारा वांछित हैं और भगोड़ा घोषित किया गया है। नित्यानंद के इक्वाडोर में होने और खुद को एक देश घोषित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह किस देश में हैं, यह किसी को पता नहीं है। जहां तक कोई एक वेबसाइट बना कर खुद को एक देश घोषित करे दे तो भारत सरकार उस पर कोई प्रतिक्रिया दे, इसका कोई औचित्य नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »