29 Mar 2024, 17:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

समुद्री डाकुओं ने अगुवा किये 18 भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:49AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने आज इस बात की पुष्टि की कि मंगलवार को नाईजीरिया के पास समुद्र में समुद्री डाकुओं ने एक मालवाहक पोत को अगुवा कर लिया है और उसमें सवार चालक दल के 18 भारतीय सदस्यों को एक टापू पर बंधक बना कर रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि तीन दिसंबर को नाईजीरिया के पास गहरे समुद्र में समुद्री डाकुओं ने मालवाहक पोत नावे कॉन्स्टेलेशन पर हमला करके उसे अगुवा कर लिया है। समुद्री डाकुओं ने नाईजीरिया के बोनी टापू पर उन्हें बंधक बना रखा है। 

सूडान में उत्तरी खारतूम की एक सिरेमिक फैक्ट्री में दो दिन पहले हुए भीषण विस्फोट के बारे में ताजा जानकारी के बारे में उन्होंने कहा कि कारखाने में 58 भारतीय काम करते थे जिसमें से छह की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आठ अस्पताल में हैं और 33 अन्य सुरक्षित हैं। इस समय तक 11 लोग लापता है या शिनाख्त नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि जिन छह लोगों की शिनाख्त हो गयी है, सरकार ने उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया है और उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश लाने के प्रबंध किये जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »