29 Mar 2024, 08:09:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन 22 नवम्बर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 2:45PM | Updated Date: Nov 21 2019 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से दिल्ली में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन आयोजित  किया जायेगा। हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक  सद्गुरु डॉ चारुदत्त पिंगले और राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने संयुक्त रुप से आज बताया कि 'भारत सेवाश्रम संघ' श्रीनिवासपुरी में आयोजित हो रहे इस अधिवेशन में उत्तर भारत के आठ राज्यों और बंगलादेश के 110 हिन्दू संगठनों के 225  प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
 
हिन्दू फ्रंट फोर जस्टिस के प्रवक्ता अधिवक्ता  विष्णु शंकर जैन, सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने बताया  कि देश में बढ़ रही सामाजिक दुष्प्रवृत्तियों को रोकने के लिए हिन्दू  राष्ट्र अधिवेशन के तहत 24 नवंबर को देशभक्त अधिवक्ताओं का एक दिवसीय  हिन्दू अधिवक्ता अधिवेशन आयोजित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पूजा स्थल कानून 1991 के खण्ड तीन और चार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 (1) और 25 का उल्लंघन  करते हैं। इसलिए इस कानून को अब निरस्त करने की आवश्यकता है। श्री राजहंस ने  बताया कि इस अधिवेशन के अंतर्गत 23 नवंबर को सुबह पत्रकार बंधुओं के लिए 'देश के वर्तमान सूत्र (मुद्दे) एवं पत्रकारिता'  परिसंवाद का आयोजन किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »