18 Apr 2024, 21:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार किसानों को लेकर गंभीर : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 12:25PM | Updated Date: Nov 20 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों और उनकी भलाई को लेकर गंभीर है। तोमर ने बुधवार को यहां संसद परिसर में कहा कि देशभर में इस बार बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है जिसका राज्य स्तर पर आंकलन किया जा रहा है। राज्य सरकारों की ओर से किसानों को बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और राज्यों से जब नुकसान की रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद केंद्र सरकार वहां के किसानों के लिए रकम देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों को लेकर शुरू से ही गंभीर है। उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों के साथ भेदभाव की बात को बेबुनियाद बताया है और कहा कि सरकार सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »