29 Mar 2024, 11:04:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आगरा का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, ये होगा नया नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 3:21PM | Updated Date: Nov 18 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। योगी सरकार ने अब आगरा का नाम बदलने की तैयारी की है। अब आगरा का नाम बदलकर अग्रवन के नाम से इसे पहचान मिलेगी। इसके लिए अंबेडकर यूनिवर्सिटी से इसके इतिहास की जानकारी मांगी गई है। आगरा का नाम बदलने के लिए नामों के सुझाव के साथ ही विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से नाम संबंधी साक्ष्य भी मांगे गए हैं। अंबेडकर यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग से मांगे गए प्रस्तावित नाम, साथ ही आगरा के संदर्भ में साक्ष्य भी उपलब्‍ध करवाने को कहा।
 
बता दें कि सीएम योगी आगरा का नाम बदलने के संकेत पहले भी कई बार दे चुके हैं। प्रयागराज का इलाहाबाद और फैजाबाद का अयोध्या नाम किए जाने के बाद अब आगरा का नाम बदला जाना लगभग तय माना जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार आगरा का नाम बदल कर अग्रवन कर सकती है। सरकार को विश्वविद्यालय से इस नाम का अर्थ बताने वाले तथ्यों के मिलने का इंतजार है। जिस पर विश्वविद्यालय गहन मंथन कर रहा है। 
 
इस पूरे मामले पर बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रो. सुगम आनंद ने बताया शासन द्वारा मिले पत्र को ध्यान में रखते हुए कार्य शुरू कर दिया गया है। आगरा के नाम को लेकर प्राचीन प्रमाण खंगाले जा रहे हैं। नाम को लेकर शोधकार्य किया जा रहा है, ताकि इससे जुड़े इतिहास को बारीकी से समझ किसी परिणाम तक पहुंचा जा सके। बता दें कि प्राचिन काल में आगरा को अग्रवन या अग्रबाण के नाम से जाना जाता था। अग्रवन नाम का संबंध ऋषि अंगिरा से है। प्राचीन ऐतिहासिक दस्वेजों में बताया गया है,कि अंगिरा 1000 ईसा पूर्व में अभी के आगरा में महान ऋषि हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »