28 Mar 2024, 19:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा के कामकाज का आत्मावलोकन करें सांसद: नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:07AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सदन के कामकाज को लेकर  सदस्यों से सामूहिक आत्मावलोकन करने एवं कमियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करने की रविवार को अपील की। कल से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर राज्यसभा सांसदों से मुलाकात के दौरान नायडू ने सदन के सुचारू रूप से संचालन में सदस्यों का सहयोग मांगा।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सामूहिक प्रयास भी इस सदन की उस ऐतिहासिक यात्रा में परिलक्षित होना चाहिए, जिसके उद्देश्य से यह 1952 में अस्तित्व में आया था।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमें इसके कामकाज को लेकर भी आत्मावलोकन करना चाहिए और खामियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’ विभिन्न दलों के साथ सभापति की बैठक राज्य सभा के कल से शुरू हो रहे 250वें सत्र की पूर्व संध्या पर हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »