29 Mar 2024, 13:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने गोताबाया को दी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 4:11PM | Updated Date: Nov 17 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के पूर्व रक्षा मंत्री गोताबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट कर राजपक्षे को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल करने पर आपको बधाई देता हूं। मैं भारत और श्रीलंका तथा उनके नागरिकों के बीच नजदीकी एवं घनिष्ठ संबंध प्रगाढ़ करने तथा हमारे क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।’’  गौरतलब है कि श्रीलंका के पूर्व रक्षा मंत्री एवं श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवार गोताबाया राजपक्षे देश के अगले राष्ट्रपति होंगे। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान हुआ। रविवार को अब तक हुई मतगणना में राजपक्षे 50.7 फीसदी मतों के साथ सबसे आगे हैं जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी साजित प्रेमदासा को 43.8 फीसदी मत मिले हैं। इसी दौरान राजपक्षे की पार्टी ने एक बयान जारी कर राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा किया और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया वहीं श्री प्रेमदासा ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »