29 Mar 2024, 03:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने बैंकाक पहुंचे राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:58AM | Updated Date: Nov 17 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज थाईलैंड की राजधानी बैंकाक पहुंच गये। बैंकाक पहुंचने पर थाईलैंड के रक्षा मंत्री की ओर से उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। सिंह रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा रक्षा और सुरक्षा प्रदर्शनी में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले सिंह ने बैंकाक के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे में इस तरह की बैठकें महत्वपूर्ण है। इनमें सदस्य देशों को अपने सहयोगियों के साथ सामरिक संवाद का मौका मिलता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »