28 Mar 2024, 13:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के मंत्री की बहू ने वाराणसी में की प्याज की पूजा, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 2:33PM | Updated Date: Nov 15 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आम आदमी की थाली से दूर होते प्याज को अब भगवान का रूप मानकर इसकी पूजा-अर्चना होने लगी है। प्याज की ये पूजा कहीं और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुई है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की चचेरी बहू अमृता पांडेय ने प्याज की पूजा की है।
 
 केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ की बहू अमृता पांडेय प्रियंका गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता भी ले चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मंहगाई आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। हम लोगों की पहुंच से दूर होती प्याज की हम लोगों ने पूजा-अर्चना कर इसे त्याग दिया है। 
उन्होंने कहा, ‘हमारा परिवार बढ़ते प्याज के दाम से खासा प्रभावित हुआ है और जब प्याज का दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गया, तब अब हमारे परिवार ने पूजन कर संकल्प लिया कि अब प्याज नहीं खाएंगे, क्योंकि अब ये आम आदमी के बजट से बाहर चला गया है।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »