29 Mar 2024, 21:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांडों की नसबंदी कराएगी योगी सरकार - चलेगा बड़ा अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 2:29PM | Updated Date: Nov 15 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए योगी सरकार ने अब सड़क पर बेसहारा घूमने वाले सांडों की नसबंदी अभियान चलाने की योजना तैयार की है। इस संबंध में बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी है। प्रदेश के सभी जिलों में सड़क पर घूमने वाले सांडों की गिनती की जिम्‍मेदारी प्रमुख सचिव (पशुपालन) को सौंपी गई है।
 
अध्ययन के अनुसार सडक़ पर घूम रहे सांड और गायों से जन्म ले रहे बछड़े-बछियों के नस्ल में गिरावट को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। गोवंश की संख्या में बेतहासा हो रही वृद्घि से सडक़ दुर्घनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। नगर निगम लखनऊ कान्हा उपवन में पल रहे एक हजार बछड़ों का बन्धियाकरण होगा।
 
योगी सरकार ने गोवंश के संरक्षण के लिए गोशालाओं को निर्माण कराया। लेकिन यह समस्या कम होने की जगह और बढ़ गई। पहले जहां छुट्टा पशुओं के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी वहीं गोशालाओं में में गोवंशों के लिए समुचित प्रबंध न होने की वजह से गायों के मरने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। छुट्टा जानवरों के चलते जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चाहे वह खेतों में फसल चौपट होने का मामला हो या सडक़ पर दुर्घटना, हर जगह लोगों को इन छुट्टा पशुओं से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »