28 Mar 2024, 21:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद और मोदी ने नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:14AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने प्रख्यात गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा , ‘‘ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह एक प्रख्यात गणितज्ञ थे। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’ मोदी ने कहा,‘‘गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ। उनके जाने से देश ने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में अपनी एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है। विनम्र श्रद्धांजलि!’’
 
हरिवंश ने कहा है कि वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन से ज्ञान और मेधा के एक सितारे का अस्त हो गया है।वह अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। ज्ञान और मेधा की दुनिया में भारत की ओर से वे एक चमकते सितारे थे। उनके निधन से वह सितारा अस्त हो गया, पर गणित की दुनिया में किए गए अपने मौलिक काम की वजह से वह हमेशा ज्ञान की दुनिया में अमर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रख्यात गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन का समाचार दु:खद है। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। वशिष्ठ नारायण सिंह का आज सुबह बिहार के पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में निधन हो गया था। वह 74 वर्ष के थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »