20 Apr 2024, 19:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अस्पताल से बाहर आते ही बोले संजय राउत - CM हमारा ही होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:46PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत को बुधवार दोपहर लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और सभी के साथ बातचीत चल रही है।
 
संजय राउत ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद मीडिया में यह बयान दिया। संजय राउत जैसे ही अस्पताल से बाहर आए तो मीडिया ने उनके राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर सवाल पूछा, सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा कि राजनीति ऐसे ही चलेगी और मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। 
 
संजय राउत के इस बयान से साफ हो गया है कि शिवसेना महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद से कोई समझौता नहीं करेगी और अगर सरकार बनाने को लेकर उनकी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ सहमति नहीं बनती है तो उसके बाद अगला विकल्प देखा जाएगा। शिवसेना की तरफ से संजय राउत ही मीडिया के सामने मोर्चा संभाले हुए थे, लेकिन 2 दिन तक अस्पताल में रहने की वजह से वे मीडिया से बात नहीं कर सके थे, हालांकि अस्पताल में रहने के दौरान भी उन्होंने अपने ट्वीट संदेशों के जरिए अपनी बात सार्वजनिक मंच पर रखी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »