18 Apr 2024, 11:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी पर बयान देकर बुरे फंसे शशि थरूर - जारी हुआ जमानती वारंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:01PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल्ली की रॉउज एवेन्यू अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान के मामले में जमानती वारंट जारी किया है। थरूर ने 28 अक्टूबर 2018 को बंगलौर साहित्य महोत्सव के दौरान विवादित बयान दिया था। 
पिछले साल शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी और उस टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता राजीव बब्बर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। शशि थरूर ने पिछले साल बेंगलोर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। 
 
बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने थरूर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता के बयान की वजह से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। उन्होंनें यह भी कहा कि इससे ना सिर्फ उनकी बल्कि कई कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। 
 
उनके इस बायन से देश में मौजूद लाखों शिवभक्तों की भावनाएं भी आहत हुई है। शशि थरूर ने जानबूझकर शिकायतकर्ता और उसके जैसे शिव भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। ये बयान लोगों की घार्मिक विश्वास पर आघात कर , उनकी भावनाओं को भड़काने वाला है। इस मामले में शशि थरूर फिलहाल जमानत पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »