28 Mar 2024, 15:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : गंदेरबल में तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:22PM | Updated Date: Nov 12 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज तड़के गंदेरबल के कुलनगुंड गांव में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षा बल के जवान जब गांव में एक विशेष क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं। यह रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवानों को क्षेत्र में भेजा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »