19 Apr 2024, 23:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओम बिरला ने दी प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 7:52PM | Updated Date: Nov 11 2019 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरु नानक के 550वें प्रकाट्य दिवस पर आयोजित होने वाले प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। बिरला ने सोमवार को यहां जारी संदेश में कहा ‘‘बाबा गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।  गुरु जी के दिव्य अवतार और उनकी शिक्षाओं से हमें पता चलता है कि उनकी सोच समय से कहीं आगे की थी। यह उपदेश देते हुए कि ईश्वर कालातीत, निरंकार और अदृश्य शक्ति है, उन्होंने हमें सिखाया कि धर्म का वास्तविक अर्थ एक ऐसे समतामूलक समाज का निर्माण करना है जिसमें सब समान हैं।’
 
उन्होंने कहा ‘‘बाबा गुरु नानक देव का दृष्टिकोण मौलिक और सर्वव्यापी था और उन्होंने क्षेत्र, जाति और समुदाय के संकीर्ण दायरों को समाप्त करने का समर्थन किया। जिस प्रकार गुरु नानक सभी मनुष्यों को एक समान मानते थे, उसी तरह हमारे देश के द्वार भी सभी के लिए खुले हैं। चाहे वह कहीं से भी आया हो, कोई भी हो या किसी भी धर्म में आस्था रखता हो।’’लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों से गुरु नानक देव के सिखाए रास्ते चलने का आवान किया और कहा ‘‘ इस पर्व पर हम गुरु जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने की शपथ लें और बेसहारा और बेघर लोगों के लिए दान करें, सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के प्रयास करें तथा कड़ी मेहनत से अपना कार्य करें।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »