29 Mar 2024, 00:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुएं में मोटर बांधने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 5:43PM | Updated Date: Nov 11 2019 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाड़मेर। राजस्थान में बाड़मेर जिले के धोरीममन्ना थाना क्षेत्र में आज एक कृषि कुएं में मोटर बांधने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार ग्रामीण कुएं में मोटर बांधने उतरे थे कि जहरीली गैस के असर से चारों बेहोश हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें कुएं से निकाला तब तक तीन की मौत हो गयी। चौथे को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »