23 Apr 2024, 16:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पानीपत में टू जी इथेनॉल संयंत्र को पर्यावरण मंत्रालय की हरी झंड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:00AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को अमली जामा पहनाते हुए हरियाणा के पानीपत में पेट्रोलियम ईंधन के रूप में बायोमास इथेनॉल का  संयंत्र लगाने के लिए  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल)को रविवार को हरी झंड़ी दे दी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को ट्वीट करके यह  जानकारी।
 
जावड़ेकर ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए  मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने इसके तहत आईओसीएन को दूसरी पीढ़ी के  बायोमास आधारित ईंधन टू जी इथेनॉल के संयंत्र को लगाने  की पर्यावरण मंजूरी दी गयी है। उन्होंने कहा,‘‘ यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि पानीपत में नया टू जी इथेनॉल संयंत्र लगाने के  लिए आईओसीएल को पर्यावरण क्लीयरेंस दिया गया है। इस परियोजना से न केवल पर्यावरण अनुकूल इंधन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों की आय दोगुना करने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »