20 Apr 2024, 05:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने चुनाव आयुक्त टी एन शेषन के निधन पर जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 1:05AM | Updated Date: Nov 11 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शेषन एक बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। चुनाव सुधार में उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाया है। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा। ओम शांति।’’शेषन का आज रात चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। गौरतलब है कि देश की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में अहम योगदान के लिए शेषन को प्रसिद्ध रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शेषन ने वर्ष 1997 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें के आर नारायण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »