18 Apr 2024, 14:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद, वेंकैया,मोदी, राहुल ने दी मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 4:03PM | Updated Date: Nov 10 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन  ईद मिलाद-उन-नबी पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पैगम्बर मोहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से अपने मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।
 
आइए, हम सब उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारे और रहमदिली के साथ सभी की खुशहाली के लिए कार्य करें। नायडू ने कहा ‘‘ ईद मिलाद- उन- नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह जीवन और समुदाय में प्रकाश का पर्व है। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस आस्था, सौहार्द, सहिष्णुता,समानता और भाईचारे का संदेश देता है। इस संदेश को जीवन में आत्मसात करें। मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘‘मिलाद -उन -नबी पर बधाई, पैगम्बर मोहम्मद के विचार हमें प्रेरित करते है।
 
ईश्वर करे, यह दिन समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को बढ़ाये। ईश्वर से चारों ओर शांति की कामना करता हूं। गांधी ने इस मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। श्रीमती वाड्रा ने कहा ‘‘आप सभी को ईद मिलाद उन-नबी की ढेर सारी मुबारकबाद, ख़ास तौर से जम्मू और कश्मीर के हमारे भाइयों और बहनों को जो चार महीनों से मुश्किलों और दुश्वारियों का सामना कर रहें हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »