29 Mar 2024, 19:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान आत्महत्या के सही आंकड़े बताने से डरती है सरकार : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:31PM | Updated Date: Nov 10 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आत्महत्या को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि वह किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या के मामलों से वह डरती है इसलिए सही आंकडे छिपा रही है। वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज्Þयादा सही समझा।’’ इसके साथ ही उन्होंने किसान आत्महत्या को लेकर छपी एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो किसान आत्महत्या के मामले बताने से ज्यादा छिपा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »