29 Mar 2024, 20:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP को सरकार बनाने का न्योता, शिवसेना कांग्रेस से दुश्मनी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:00PM | Updated Date: Nov 10 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक सर्गर्मियां बढ़ती ही चली जा रही हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा है। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया है। वहीं  संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है।
 
आज दोपहर 12 बजे एक होटल में शिवसेना विधायकों की बैठक होने वाली है। जिसमें आदित्य ठाकरे विधायकों से चर्चा करेंगे। बैठक में उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी एक पार्टी की जीत नहीं है राम मंदिर। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कभी व्यापार नहीं किया है। जो बड़ा पक्ष होता है उसे खुद दावा करना चाहिए। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल के पत्र पर विचार के लिए रविवार को कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला होगा। 13वीं विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ही पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »