29 Mar 2024, 20:04:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM बोले - 70 साल से पाकिस्तान जा रहे पानी को ये मोदी रोकेगा, काम भी शुरू...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:26PM | Updated Date: Oct 15 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चरखी दादरी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर पीएम के हेलीकॉप्टर के लिए हैलीपैड बनाया गया था। पीएम के आगमन के चलते जिला चरखी दादरी पुलिस छावनी बना रहा।
 
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल तक आपका पानी पाकिस्तान जाता रहा। ये मोदी उसे रोकेगा, मैंने इस पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा, मैं दो दिन से हरियाणा में हूं। हवा का रूख साफ-साफ पता लग रहा है। भाजपा दोबारा हरियाणा की सेवा करे, ये जनता ने फैसला कर लिया है। कभी दो तीन सीटों वाली भाजपा आज हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आप सब के आशीर्वाद और प्रेम के कारण पहुंची है। पवित्रता, परिश्रम और ईमानदारी पर आज हरियाणा की जनता मुहर लगा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »