28 Mar 2024, 19:16:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीरियों की जान महत्वपूर्ण, टेलीफोन नहीं : मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 8:51PM | Updated Date: Oct 14 2019 8:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी राज्य में अपनी गतिविधियां चलाने के लिए टेलीफोन सेवा का इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण सरकार ने कश्मीरियों की जान को ज्यादा महत्व देते हुए यहां टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी थी। मलिक ने कठुआ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मोबाइल सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं और इंटरनेट सेवाएं भी जल्द बहाल कर दी जाएंगी। लोगों ने टेलीफोन सेवाएं बंद होने को लेकर हौव्वा खड़ा कर दिया था लेकिन सरकार ने इसे बंद किया था क्योंकि आतंकवादी इसका इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि अब टेलीफोन लाइन बहाल हो चुकी हैं।
 
राज्य में पर्यटक आने शुरू हो गये हैं। लोगों को कुछ दिक्कतें जरूर हुईं लेकिन अब वे एक-दूसरे से बातचीत कर सकते हैं। मलिक ने कहा कि राज्य में अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद से एक भी गोली नहीं चली और इसका श्रेय सुरक्षा बलों को जाता है।  गौरतलब है कि गत 10 अक्टूबर को राज्यपाल ने पर्यटकों के लिए राज्य की यात्रा नहीं करने संबंधी परामर्श वापस ले लिया था जिसके बाद पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। इसके बाद आज पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं भी बहाल कर दी गयीं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »