19 Apr 2024, 22:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस नवरात्रि में भक्त सोने के गेट से करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:15PM | Updated Date: Sep 23 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। प्रसिद्ध कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में नौ दिन के शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया है कि इस साल प्राचीन गुफा के बाहर सोने से बना एक दरवाज़ा लगाया जाएगा। 96 फीट लंबी पारंपरिक गुफा के इस दरवाजे को 29 सितंबर से शुरू हो रही नवरात्र में लगाया जाएगा। नवरात्र में इस बार मां वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले भक्तों को गोल्डन गेट के जरिए मां के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। भवन पर भव्य गेट बनकर तैयार हो गया है।
 
नवरात्र पर मां वैष्णों देवी मंदिर की सजावट बहुत ही भव्य तरीके से की जाएगी। मां के दरबार को पालमपुर, थाईलैंड, हॉलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऊंटी से मंगाए गए फूलों  से सजाया जाएगा। साथ ही कटरा बेस कैंप से मां के दरबार तक 13 किमी लंबे पहाड़ी रास्तों को बिजली की झालर से सजाया जाएगा। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी के गेट के एक तरफ देवी लक्ष्मी और दूसरी ओर खुदी हुई प्रार्थना होगी। ऊपरी हिस्से में देवी दुर्गा, भगवान गणेश, भगवान हनुमान और अन्य लोग होंगे।
 
गेट का बेस सिल्वर का होगा, सिल्वर पर गोल्ड प्लेटिंग होगी। बताया गया कि देशभर के धार्मिक स्थलों में ऐसे गेटों का निर्माण कर चुके दिल्ली, यूपी और हैदराबाद के कारीगारों ने इसे तैयार किया है। इसमें निर्माण में इच्छुक दानियों ने सहयोग दिया है। बोर्ड ने गेट के निर्माण के लिए इच्छुक दानियों का सहयोग मांगा था, जिसमें भारी समर्थन मिला है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »