18 Apr 2024, 19:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नए 65000 का स्कूटर का पुलिस ने काट दिया 1 लाख का चालान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 11:43AM | Updated Date: Sep 23 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू होने के बाद से भारी भरकम जुर्माने की खबरें सामने आ रही है। लेकिन, इस बीच एक दिलचस्प जुर्माना सामने आया है जिसमें एक नए स्कूटर की कॉस्ट से भी ज्यादा जुर्माना लगाया गया है। ताजा वाकया ओडिशा के भुवनेश्वर का है जहां पुलिस ने शोरूम से आई बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी का एक लाख का चालान काट दिया। दरअसल, 12 सितंबर को कटक में एक चेक पोस्ट पर सड़क परिवहन अधिकारियों द्वारा स्कूटी चला रहे अरुण पांडा को रोका गया।
 
इसके बाद स्कूटी पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने के कारण  RTO ने एक लाख का जुर्माना लगा दिया। ऐसी स्थिति में RTO ने डीलर पर रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने पर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना नए मोटर व्हीकल अधिनियम के अनुसार लगाया गया था। इसके अलावा RTO ने भुवनेश्वर के अधिकारियों को डीलरशिप का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने को कहा कि उन्होंने बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के स्कूटर कैसे डिलीवर किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »