28 Mar 2024, 16:06:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बकरी ढूंढने निकली पुलिस - गांव-गांव तलाश में मार रही छापे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 2:57PM | Updated Date: Sep 22 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। अभी तक तो रामपुर जनपद की पुलिस द्वारा भैंस ढूंढने का मामला देखा गया था, अब देवरिया जिले की बरहज पुलिस एक महिला की बकरी ढूंढेगी। बता दें कि देवरिया जिले में एक महिला की किसी ने बकरी चुरा ली। वह थाने पर गई। लेकिन वहां पर सुनवाई नहीं हुई तो वह न्याय के लिए शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई। जिसके बाद एएसपी ने बरहज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर बकरी बरामद करने का निर्देश दिया है। वहीं, चोरी गई भैंस बरामद करने में असफल एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
 
एएसपी ने उसे समझाया और बरहज पुलिस को निर्देश दिया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए बकरी को बरामद किया जाए। एएसपी शिष्य पाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर बकरी बरामद करने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया गया है।
 
अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस गांव-गांव बकरी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपित बताए जा रहे युवक के घर पांच बार दबिश तो दी, लेकिन न तो बकरी मिली और न ही आरोपित। इसके बाद आरोपित के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर भी लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र का कहना है कि थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर बकरी बरामद करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीम लगातार बकरी बरामद करने में जुटी हुई है। जल्द ही महिला की बकरी बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »