18 Apr 2024, 10:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 साल से धरने पर है टीचर - अंडरवेअर को खुले में सुखाना पड़ा महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:44PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी के मुजफ्फरनगर में पिछले 24 सालों से भ्रष्टाचार और भू-माफियों के खिलाफ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे एक शिक्षक विजय सिंह का जिलाधिकारी ने धरना खत्म करा दिया है। लेकिन इस बीच भ्रष्टाचार और भूमाफिया के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे मास्टर विजय सिंह पर धरनास्थल के बाहर वस्त्र सुखाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे लंबा धरना देने पर विजय सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस, लिम्का बुक में दर्ज है। वे यह धरना 26 फरवरी 1996 से दे रहे हैं। उनको ऐसे करते हुए करीब 24 साल हो चुके हैं। बुधवार को मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने विजय सिंह को अपने ऑफिस में बुलाया और धरना खत्म कर कलक्ट्रेट खाली करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस और पीएसी की मदद से विजय सिंह का सारा सामान कचहरी से बाहर करा दिया।
 
वहीं शनिवार को पता लगा कि मास्टर विजय सिंह के खिलाफ नाजिर सदर ने थाना सिविल लाइन में धारा 509 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस धारा में स्त्री लज्जा भंग की कार्रवाई होती है। मास्टर पर नाजिर सदर संजय कुमार ने कलेक्ट्रेट में अपने धरना स्‍थल के बाहर अपना अंडरवेअर सुखाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच मास्टर विजय सिंह का कहना है कि मैं हटने वाला नहीं हूं। संघर्ष करता रहूंगा। चाहे मुझे फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अंडरवेअर मेरा नहीं था बल्कि मेरे पास रह रहे एक बेसहारा का था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »